8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं आपने भी तो नहीं दिया था आर्डर इस गांव में फर्नीचर बनाने का, हुआ है बड़ा खुलासा, पढ़े खबर

वन विभाग ने वन्य पशु प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत ठेकेदार के खिलाफ मामला कायम किया है किंतु ठेकेदार अभी वन विभाग के गिरफ्त में नहीं आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 3 Jan 2018, 3:46 PM IST

हुआ है बड़ा खुलासा

जगदलपुर . कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाले नागलसर ग्राम में अवैध रूप से फर्नीचर बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि कोटमसर वन परिक्षेत्र की टीम ने फर्नीचर जप्त किए हैं जिसमे सेंटरिंग प्लेट और टेबल कुर्सी शामिल है। ये लोग पेड़ों की अवैध कटाई कर सामान बनाकर लोगों को बेचने के फिराक में रहते है।

Read More : नया साल नक्सलियों के लिए फिर साबित हुआ काल, सफलता हासिल हुई मोदकपाल के जवानों को

नागलसर ग्राम में वनों की अंधाधुंध कटाई कर
वन विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर और दरभा जनपद पंचायत के बीच में बसे नागलसर ग्राम में वनों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ी से सेंटरिंग प्लेट बनाए जाने की सूचना पर कोटमसर वन परिक्षेत्र के अधिकारी अशोक सोनवानी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने छापेमारी की और हस्तनिर्मित सेंटरिंग प्लेट और फर्नीचर जप्त किया।

Read More : छात्र लापता होने के मामले में कलक्टर ने लिया ये बड़ा फैसला, पोटाकेबिन अधीक्षक के उड़े होश

वन विभाग की टीम ने फर्नीचर को जप्त कर लिया है
वन विभाग के सूत्रों का कहना है की जगदलपूर के तिरुपति रेड्डी के कहने पर ग्राम के लोगों द्वारा इस प्रकार फर्नीचर निर्माण किया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने फर्नीचर को जप्त कर लिया है जिसके तहत वीजा प्रजाति की लकड़ी 281 नग जो कि 11 सेफ्टी है।

Read More : जानिए आखिर क्यों वन विभाग ने ग्रामीणों को बताया आदतन अपराधी, गरमाया मामला

लगातार इस क्षेत्र से कई प्रकार के सामग्री वन विभाग द्वारा बरामद किया जा रहा है
इस मामले में वन विभाग ने वन्य पशु प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत ठेकेदार के खिलाफ मामला कायम किया है किंतु ठेकेदार अभी वन विभाग के गिरफ्त में नहीं आया है। ज्ञात हो कि नागलसर के अलावा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर एक प्रकार से वन तस्करों का कब्जा हो गया है लगातार इस क्षेत्र से कई प्रकार के सामग्री वन विभाग द्वारा बरामद किया जा रहा है।

Read More : पत्नी के उस समय उड़़े होश, जब 7 साल बाद पति का काला चेहरा आया सामने, घसीट ले गई थाने