दंतेवाड़ा . आगामी 14 नवंबर को जिला मुख्यालय में होने वाले वैश्विक आदिवासी उद्यमिता सम्मेलन में विश्वविख्यात हस्तियां पहुंच रही है। इनमें हरित क्रांति के अगुवा पौधों के जेनेटिक वैज्ञानिक पद्मश्री, पद्मभूषण डॉ एम स्वामीनाथन भी होंगे। तमिलनाडु के रहने वाले डॉ स्वामीनाथन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में ख्यातिनाम हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय कृषि आयोग के चेयरमेन हैं। अनेक विश्वविद्यालयों में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हैं। पहला विश्व खाद्य पुरुस्कार, टाइलर पुरुस्कार, पद्मश्री, पद्मभूषण जैसे विभिन्न उपाधि व पुरुस्कारों से समानित हैं।