
केशरपाल/जगदलपुर . महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना बस्तर ब्लॉक के अधिकारी बच्चों की कुपोषण को दूर करने की बजाय स्वयं को सुपोषित करने में लगे हुए हैं। दरअसल यहां के 29 ब्लॉक के 25 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए प्रत्येक केंद्र को 23 हजार रुपए के खेल सामाग्री दिए जाने थे। लेकिन बस्तर क्षेत्र की परियोजना अधिकारी द्वारा पहले तो दबाव बनाया गया, इसके बाद खिलौने के लिए सभी 25 आंगनबाडि़यों में तेरह हजार रुपए का आहरण करवाया और बिल व्हाउचर तक नहीं दिया।
बमुश्किल पांच हजार रुपए की खिलौने की सप्लाई की
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों की समग्र विकास के बस्तर ब्लॉक के 29 माडल आंगनबाड़ी केंद्र में से 25 माडल आंगनबाड़ी केंद्र को कार्यक्रम अधिकारी व महिला एवं बाल विकास परियोजना जिला बस्तर द्वारा प्रत्येक केंद्र को 23000 के हिसाब से माडल आंगनबाड़ी केंद्रों की बैंक के खाते में यह कहकर राशि जमा कराई गई कि बच्चों को हर तरह से विकसित करने खेल सामग्री व साज-सज्जा के सामान क्रय किया जाना है। बस्तर ब्लॉक की कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नियम कायदों को ताक पर रखकर लगभग बीस माडल आंगनबाड़ी केंद्रों पर बमुश्किल पांच हजार रुपए की खिलौने की सप्लाई की और सभी 25 माडल आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के उपर दबाव बनाकर प्रत्येक केंद्र से तेरह हजार रुपए का आहरण करवाकर बिल व्हाउचर नहीं दिया।
पहली बार नहीं लगे आरोप
मालूम हो कि बस्तर ब्लॉक मुख्यालय से लगभग तीस किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत राजपुर के बनवाड़ीपारा में संचालित माडल आंगनबाड़ी केंद्र में बगैर सामग्री सप्लाई किए तेरह हजार रुपए आहरण करवाकर लाखों रुपए की भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप भी इससे पहले के अधिकारी पर लग चुका है। माडल आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने नाम नहीं बताने की शर्त पर यह पूरी जानकारी दी थी।
बस्तर ब्लॉक में कुल आगंनबाड़ी केंद्र 378
बच्चें 8000
फूलवारी केंद्र 20
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र 29
खेल सामाग्री प्रदान करने चिंहांकित केंद्र 25
मामले की जांच करवाई जाएगी
जिला कार्यक्रम अधिकरी शैल ठाकुर से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होने बताया कि, इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
02 Jan 2018 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्तर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
