10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में चोरी ! मास्टर माइंड ने दिव्यांग को बनाया मोहरा, पुलिस कलम के सहारे उगलवा रही हकीकत

गीदम ब्लॉक के कुतुलनार पंचायत के पूर्व सरपंच का बेटा हिरासत में, अधीक्षक को दी थी चोरी हुई पेन ड्राइव व सामान, परिजन ने पुलिस को सौंपा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 9 Nov 2017, 9:46 PM IST

अब पुलिस कलम से लिखवाकर जान रही हकीकत

अब पुलिस कलम से लिखवाकर जान रही हकीकत

बैंक में चोरी : शातिरों ने दिव्यांग को बनाया मोहरा, अब पुलिस कलम से लिखवाकर जान रही हकीकत

दंतेवाड़ा. गीदम एसबीआई में ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश करने वाला एक मूकबधिर है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर लिखवा कर पूछताछ कर रही है। कक्षा सातवीं तक पढ़ा है। संदेही युवक कुतुलनार के पूर्व सरपंच सोनाराम मुड़ामी का पुत्र रविंद्र कुमार है। उसकी शिनाख्ती पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हिरासत में लिया गया युवक गूंगा व मानसिक रोगी है।

इस बात की जानकारी परिजन पुलिस को दे रहे हैं। इतना ही नही उसके इलाज से जुड़े दस्तावेजों को भी दिखाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके साथ दो युवक और है। हालांकि दुकान से चोरी हुए कुछ सामान पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि रविंद्र के पिता ने यह सामान गीदम पुलिस को दी है। रविंद्र चोरी करने के बाद सामान को लेकर एक आश्रम अधीक्षक के पास पहुंचा था और उसे सौंपा। इस बात की जानकारी अधीक्षक ने उसके पिता को दी। इस सामान को खुद पूर्व सरपंच सोनाराम ने पुलिस को दिया है।

ऐसे पहुंची पुलिस संदेही तक
बैंक के सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गीदम ब्लॉक के कुतुलनार निवासी युवक रविंद्र कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविंद्र अन्य चोरों के साथ शामिल था। वह उन दोनों को पहचानता है। ताला तोडऩे के बाद टार्च लेकर रविंद्र ही बैंक में घुसा था। उसने घुसने के बाद एसी को चालू किया था। ये पूरी हरकत कैमरे में कैद है। पुलिस न जब इस फुटेज को बारीकी से देखा तो वह पहचान गई। इसके पीछे बताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार के गुम होने की सूचना अक्सर पुलिस को परिजन देते आ रहे हैं। इससे उसकी फोटो थाने में भी है। मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते वह कई बार घर से गायब हो चुका है। इसके बाद वह खुद लौट कर घर आ जाता है।

लिखकर पुलिस की कर रहा मदद
बताया जा रहा है कि रविंद्र बोलने में असमर्थ है। वह 9वीं तक पढ़ा है। थाने में परिजन और पुलिस ने जब कागज पर लिखकर उससे पूछताछ की तो उसने वारदात में दो और लोगों के शामिल होने की बात बताई है। इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि गीदम के दो व्यक्ति और इस वारदात में शामिल है। दोनों को वह पहचानता है। पुलिस उससे मिल रहे सुराग के आधार पर दोनों युवकों की तलाश में लगी हुई है।