1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर
दिलासा देने गए थे पूर्व विधायक, रसोइयों ने किया ऐसा हाल कि भागने पर हुए मजबूर, देखें वीडियो
Play video

दिलासा देने गए थे पूर्व विधायक, रसोइयों ने किया ऐसा हाल कि भागने पर हुए मजबूर, देखें वीडियो

पूर्व विधायक के मंच में पहुंचते ही हड़तालियों ने की नारेबाजी, आंदोलन के समर्थन में पहुंचे थे लच्छूराम कश्यप।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 12 Mar 2018, 9:55 PM IST

पूर्व विधायक को हड़तालियों का समर्थन करना पड़ गया भारी, ये वीडियो हुआ वायरल

जगदलपुर . लोहांडीगुड़ा में रसोइया संघ के हड़ताल को समर्थन देने पहुंचना भाजपा के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप को मंहगा पड़ा। नाराज रसोइया संघ के सदस्यों ने लच्छू के सामने ही जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। कुछ देर तक लच्छू राम को हालात समझ में नहीं आया तो माजरा भापते ही वे बैरंग लौट गए।

इधर उनके पीछे भी नारेबाजी जारी रही
चुनावी वर्ष में वे अपने-अपने वोट बैंक को साधने जुटे हुए हैं। इसके चलते लच्छू राम रसोइया संघ के धरने में पहुंचे थे। यहां पहले तो उन्होंने रसोइयों की मांगों को जायज ठहराया। यह सुनकर संघ के लोग खड़े होकर मांग पूरा करने नारेबाजी करने लगे। पहले तो पूर्व विधायक व उनके समर्थक खड़े रहे। इसी दौरान प्रदेश सरकार व रमन सरकार के विरोध में नारेबाजी तेज हो गई। मालूम हो कि लच्छूराम कश्यप चित्रकोट विधानसभा से विधायक के प्रबल दावेदार हैं।

वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो वहां बैठे एक कार्यकर्ता ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद कुछ ही देर में सोशल साइट्स में यह वीडियो वायरल हो गया।