31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में एक की थम गई सांसें, कई घायल लहूलुहान होकर पहुंचे अस्पताल

शहर में यातायात दबाव, यातायात पुलिस शहर के बाहर जाकर कर रही कार्रवाई। शहर के अंदर यातायात व्यवस्था का सुध लेने वाला कोई नही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 27 Mar 2018, 8:08 PM IST

सड़क हादसे में एक की थम गई सांसें, कई घायल लहूलुहान होकर पहुंचे अस्पताल

सड़क हादसे में एक की थम गई सांसें, कई घायल लहूलुहान होकर पहुंचे अस्पताल

सुकमा/फरसगांव. शहर की बढ़ते यातायात दबावों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में इजाफ हो रहा है। सबसे अधिक दुर्घटना गलत साइड से वाहन चलाने के कारण हो रही है। यातायात पुलिस शहर के बाहर पांच किमी दूर जाकर कार्रवाई कर रही हैं। वहीं यातायात विभाग बिगडती यातायात व्यवस्था को सुधारने में नाकाम हो रही हैं। मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब फारेस्ट रेंज कार्यालय के सामने बोलेरो और बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोलेरो चालक गलत साइड से अचानक दूसरी साइड आ रहे बाइक चालकों को जाकर ठोकर मार दी।

Read More : OMG ! ट्रकों की भिड़ंत के बाद इस वाहन की रफ्तार देख भाग निकले चालक...देखें तस्वीर

भीड़ ने ली बोलेरो चालक की खबर
बोलेरो से टक्कर के बाद बाइक में सवार चालक सहित उसका परिवार भी गिर गया। जिसमें बाइक चालक को गंभीर चोंट आई। वहीं युवक भी घायल हुआ है। पत्नी को किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद आसपास के लोगों के भीड जमा होने के कारण बोलेरो चालक की खबर भी ली गई। और उसी बोलेरे से तत्कल हास्पिटल इलाज के लिए भेजा गया। बाइक चालक सोडी बंडी 23 वर्ष, सोडी लखमा 18 वर्ष चोट लगी। जो चिंतागुफा के निवासी बताए जा रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि सोडी बंडी को सिर और चेहरे में चोंट आई है। दोनों की हालत अभी स्थिर है। घटना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करने के बाद घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।