शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार
शिक्षक नीलधर बघेल ने बताया कि एक साल से बंद है, विद्युत विभाग से इसकी शिकायत की थी, लेकिन अभी तक फाल्ट को सुधारा नहीं गया है। अंधेरे में पढ़ाने में मुश्किल होती है। विद्यार्थी नंदनी, अंजलि, मोहित ने स्कूल में बिजली की मांग की है और पंखे लगाने की मांग की है। पालक बालक दास पांडे ने बताया कि शाला में बिजली नहीं है और विद्युतकर्मी इसे सुधारने के लिए भी नहीं आते हैं।