31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने किया नक्सलियों के तेलंगाना कनेक्शन का पर्दाफाश, जाने क्या शाजिश रची जा रही थी नक्सलियों द्वारा

सभी युवकों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये सभी आरोपी युवक इससे पहले भी नक्सलियों को विस्फोटक व अन्य सामान की सप्लाई किया करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 24 Oct 2017, 11:15 PM IST

नक्सलियों के तेलंगाना कनेक्शन का पर्दाफाश

जगदलपुर . पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक बड़ी सफलता पाई है। पुलिस पार्टी ने तेलंगाना के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है जो माओवादियों को विस्फोटक पहुंचाने की फिराक में थे। इस खबर के लिखे जाने तक ये सभी आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही होगी।

गोलापल्ली मार्ग पर पोटाकेबिन के पास से
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मरईगुड़ा पुलिस ने गोलापल्ली मार्ग पर पोटाकेबिन के पास से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना के रहने वाले उक्त चारों युवक बरला सुरेश, के.श्रीनू, नक्का अनिल व कोमरम अर्जुन मंगलवार की सुबह नक्सलियों को सप्लाई करने के लिए विस्फोटक ले जा रहे थे। तभी मुखबिर की सुचना के मुताबिक पुलिस ने तलाशी लेने के दौरान ये चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पहले भी कर चुके है माल सप्लाई
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिन चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। ये सभी युवकों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये सभी आरोपी युवक इससे पहले भी नक्सलियों को विस्फोटक व अन्य सामान की सप्लाई किया करते थे। मगर इस बार उनकी किस्मत अच्छी नहीं थी।

आरोपियों के पास से पुलिस ने जब्त किया आईईडी बनाने का सामान
पुलिस ने इनके पास से एक नग ऑटो, 3 मोटर साइकल, छ: कार्टून में भरा 7200 मीटर कोडेक्स वायर, 500 नग डेटोनेटर, 4 मोबाईल फोन, नक्सली साहित्य समेत अन्य विस्पोटक सामान और 10 हजार रुपए नगद बरामद किया है।

सुकमा एडीशनल एसपी ने की पुष्टि
इस घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा के एडिश्रल एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बाताया कि, पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल व ऑटो समेत भारी मात्रा में आईईडी बनाने में उपयोग होने वाला विस्फोटक भी बरामद किया है। पुछताछ में और जानकारी हाथ लग सकती है फिलहाल इन्हे न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।