कोंडागांव. जिले के इतिहास में पहली बार भूले बिसरे परम्परागत खेलों का अनुठा संगम लोगों को जिला स्तरीय राज्योत्सव पर शुक्रवार को देखने को मिला। स्थानीय एनसीसी मैदान के साथ ही शहर के अन्य मैदानों में हुआ यह कुल मिलाकर यह एक ऐसा साबित हुआ जहां नई पीढ़ी के बच्चों के साथ-साथ आला अफसर, जनप्रतिनिधि ने संग-संग पिट्टूल, कंचे, गिल्ली डंडा, भौरा, बोरा दौड़, ऊंची कूद, त्रिटंगी दौड़ में खुशी-खुशी भाग लेकर राज्योत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया। सभी ने पराम्पारिक खेलों को अपने-अपने तरीके से खेला और बचपन को याद करते रहे।