31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब दिव्यांगों की बनेगी यूनीक आईडी, केन्द्र सरकार ने वेबसाइट पर दिया विशेष लिंक

बस्तर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 25 Oct 2016, 3:59 PM IST

unique disabled ID

unique disabled ID

देश के दिव्यांगों की विशिष्ट पहचान के लिए अब आधार कार्ड की तरह दिव्यांग यूनीक कार्ड बनेगा। इसके लिए केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिए विशेष लिंक दे दिया है। अब दिव्यांगों को बार बार अस्पताल व चिकित्सा विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा वेबसाइट पर जारी किए विशेष लिंक पर आवेदन र कोई भी यूनीक आईडी बनवा सकता है।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर यूनीक डिसएबिलिटी आईडी नामक लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद रजिस्टर नाउ पर क्लिक करने पर यूनीक आईडी का आवेदन स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें तीन तरह के फॉर्म भरने होंगे। पहले फार्म में व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर आधार कार्ड से जोडऩा होगा। दूसरे फार्म में विकलांगता का प्रकार व स्थिति दर्ज करनी होगी। अगर विकलांग प्रमाण पत्र है, तो संलग्न करना होगा और अगर प्रमाण पत्र नहीं है, तो नया बनाने के लिए भी ऑनलान ही आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा तीसरे फार्म में विकलांग को लिखना होगा कि अभी क्या कर रहा है, छात्र है या नौकरी, व्यवसाय के बारे में जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। कुछ दिन बाद यूनीक कार्ड बन आ जाएगा।

सरकारी योजनाओं को जनता के लिए ऑनलाइन पर बढ़ावा कैसे दिया जा सकता है? हमें बताएं...

बार-बार प्रमाण पत्र से राहत

दिव्यांगों की यूनीक आईडी ऑनलाइन होने के बाद बार बार विकलांग प्रमाण पत्र बनाने की जरूरी नहीं रहेगी। इससे किसी भी समय और कहीं भी जानकारी को एक्सेस किया जा सकेगा। साथ ही किसी भी प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी को कुछ ही मिनट में प्राप्त किया जा सकेगा। इससे किसी को दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं रहेगी। सरकारी भर्ती के आवेदन में भी क्रमांक अंक के जरिये ऑनलाइन ही अटैच किया जा सकेगा। सरकार इसके ऑनलाइन डाटा सहेज कर रखेगी। इससे प्रमाण पत्र में पारदर्शिता भी रहेगी।

यह है वेबसाइट, लिंक

यूनिक विकलांग पहचान कार्ड के लिए केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट http://www.swavlambancard.gov.in/pwd/application पर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई समस्या होने पर ई-मेल npdrd1@gmail.com या वाट्सएप मोबाइल नम्बर 099908 8 9315 पर संपर्क किया जा सकता है।