10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊपर वाले की लाठी चलती है तो दिखती नहीं बस दर्द होती है, अब भी वक्त है संभल जाओ

कथावाचक रासेश्वरी ने कहा इन विकारों से पैदा होती बुराइयां। मदिरा, कालाधन, पर स्त्री गमन और हिंसा में अब भी है कलियुग का वास।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 16 Nov 2017, 9:45 PM IST

श्रीमद भागवत कथा है ज्ञान का भंडार, कहा ऐसे विकारों से मनुष्य में पैदा होती है बुराइयां

श्रीमद भागवत कथा है ज्ञान का भंडार, कहा ऐसे विकारों से मनुष्य में पैदा होती है बुराइयां

श्रीमद भागवत कथा है ज्ञान का भंडार, कहा ऐसे विकारों से मनुष्य में पैदा होती है बुराइयां
जगदलपुर .
हिंसा, मदिरा, गलत पैसा (काला धन), पर स्त्री गमन इंसान को कलयुगी बनाता है। ये चारों विकार आज मानव के अंदर है। इसलिए तो कलियुग चल रहा है। यही चार विकार ही अहंकार, बैर, झूठ, चोरी, बुराई, जलन आदि को पैदा करती है। यही कारण है आज मानव ही मानव का दुश्मन हो गया है। कलियुग में हिंसा, मदिरा, कालाधन और पराई स्त्री गमन ही मानव का धर्म बन गया है। इन्ही कर्मो का फल एक दिन सभी को मिलेगा।

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान का है खजाना
जब उपर वाले की लाठी चलती है तो दिखती नहीं है बस दर्द होता है इसलिए वक्त सम्भल जाओ। ये बातें भागवत कथा के चौथें दिन बुधवार को रासेश्वरी देवी ने हाता मैदान में कही। बृजगोपिका सेवा मिशन की ओर से हो रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा में कलियुग आगमन की कथा प्रसंग में रासेश्वरी देवी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का खजाना है। जितना सुनोगे उतना सीखोगे। इसलिए भागवत कथा को सिर्फ सुनना नहीं है बल्कि सीखना है।

वृद्धा आश्रम की संख्या बढ़ती का कारण
बच्चों व पालको के संबंधों को बताते हुए कहा कि आज के बच्चे अपने माता पिता को एेसे रखते है जैसे वह उनके पालक नहीं पड़ोसी हो। जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो माता पिता को गांव के घर में ही छोड़ कर खुद शहर में अपनी पत्नी के साथ रहने लग जाते है। फिर चाहे माता पिता किसी भी हालत में रहे उनको उससे कोई मतलब ही नहीं होता है। यही कारण है जो हमारे देश में विदेशों की तरह वृद्धा आश्रम की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन बच्चों को हमेशा याद रखना चाहिए। समय बड़ा बलवान है, जो वह कर रहे है वही उनके बच्चे भी कर सकते है।

पालक ही बच्चों को कर रहे संस्कृ ति से दूर
भारत की संस्कृति आध्यात्मिक है जो आत्मा से मिलाती है। विदेश की संस्कृति भौतिक है जो अपनों से दूर करती है। लेकिन अब हमारे देश में भी माता पिता बच्चों को भौतिकता से जोडकर खुश हो रहे हे। समय को देखते हुए एक हद तक ठीक भी है पर कोई भगवान की भक्ति करना नहीं सीखा रहा है। सभी अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर आदि बनाना चाहते है पर कोई विवेकानंद नहीं बनाना चाहता। जब यही बच्चे बड़े होकर पूछते तक नहीं है तब पालक दुखी होते है। इसलिए बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कृति से जोड़कर रखना चाहिए।