नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत दो घायल
जगदलपुर/तोकापाल. ब्लाक मुख्यालय तोकापाल एनएच-63 में मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो युवकों को गंभीर हालत में महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें बाइक चालक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ग्राम एर्राकोट निवासी जयराम नाग (24), वीनू (20) और अरुण (20) मंगलवार की रात करीब 8 बजे बाइक (सीजी 17 केजी 1319) से तोकापाल नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इस बीच पीछे आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सीजी 18 एल 2093 के चालक राकेश कुमार साहू निवासीे गांधीनगर वार्ड जगदलपुर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार अरुण की मौत हो गई वहीं जयराम और वीनू घायल हो गए।