
रिपोर्ट- सतीश श्रीवास्तव
बस्ती. कोर्ट से आसाराम को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद से ऐसे बाबाओं पर सबकी निगाहे लग गयी है जो रेप के आरोपी है। अब इन बाबाओं को सजा देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को बस्ती में एक पीडि़ता ने जिलाधिकारी सुशील मौर्या से भेंट कर रेप के आरोपी बाबा सच्चिदानंद को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीडि़ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ३० अप्रैल तक बलात्कारी बाबा पकड़ा नहीं जाता है तो वह धरना देने के लिए बाध्य होगी। इस पर जिलाधिकारी ने एसपी से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद डीएम ने पत्र लिख कर एसपी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकारी योजनाओं का कर रहे थे गुणगान, जनता नोट लहरा के कह रही थी बिना पैसों के नहीं होता काम , देखें वीडियो
पीडि़ता ने रेप आरोपी सतलोक आश्रम के बाबा सच्चिदानंद को गिरफ्तार करने क मांग की है। बलात्कारी बाबा पर रेप करने का मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन पुलिस के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। सतलोक आश्रम की कुछ साध्वियों ने 20 दिसम्बर 2017 को बाबा सच्चिदानंद पर रेप का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी थी। आरोप है कि सत्संग सुनाने व कल्याण करने के नाम पर बाबा साध्वियों के साथ रेप करता था। बाबा के रेप का शिकार दो साध्वियों ने किसी तरह से आश्रम से भाग कर कोतवाली पहुंची थी और रेप व धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया था लेकिन बाबा को गिरफ्तार करने की सक्रियता नहीं दिखायी। इसके चलते आज भी बाबा कानून के शिकंज से बाहर है और पीडि़ता को न्याय नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़े:-ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन को टैंकर के पीछे बदलना पड़ा कपड़ा, कारण जानकर रह जायेंगे दंग

आसाराम को सजा मिलने से जागी उम्मीद, जिलाधिकारी से की गिरफ्तारी की मांग
आसाराम को सजा मिलने के बाद से रेप करने वाले बाबाओं पर कार्रवाई की उम्मीद जाग गयी है। इसके बाद ही पीडि़ता ने जिलाधिकारी से भेंट करके कार्रवाई की मांग की है। बाबा सच्चिदानंद पर मुकदमा दर्ज हुए पांच माह से अधिक का समय बीत गया है लेकिन अभी तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पायी है। कोर्ट से बाबा के आश्रम के लिए कुर्की की नोटिस जारी हो चुकी है इसके बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाबा बाहर है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के साथ अधिकारियों ने कर दिया खेल, दयाराम की जगह अमिर भाई आशाराम के यहां पर खिला दिया खाना
जानिए कौने है रेप का आरोपी सच्चिदानंद
बस्ती के सतलोक आश्रम का बाबा सच्चिदानंद पर सत्संग के नाम पर साध्वियों से रेप करने का आरोप लगा है। सच्चिदानंद का इतिहास जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। बाबा के आश्रम में हो रहे खेल का खुलासा करने में कल्पनाथ नामक व्यक्ति ने भी अहम भूमिका निभायी थी। बाबा सच्चिदानंद पर जब साध्वियों से रेप करने का मुकदमा दर्ज हुआ था तो वह फरार हो गया था। जांच में सामने आया था कि बाबा का पुराना नाम प्रशांत कुमार उर्फ दयानंद है। प्रशांत को वर्ष 2001 में जिला अदालत ने दो लोगों की हत्या में मौत की सजा सुनायी थी। इसके बाद दयानंद को जेल भेज दिया गया था। शातिर बाबा ने यहां पर खेल खेलते हुए वर्ष 2001में वकील ने मुरादाबाद कोर्ट में हलफनामा देकर उसके दयानंद की मौत हो जाने की बात कही थी। इसके बाद दयानंद ने सच्चिदानंद का रुप धरा और बाबा बन कर अपराध की दुकान चलाने के साथ साध्वियों से रेप करने लगा। 2004 में उसी अदालत में बाबा ने खुद के जीवित होने की बात कहते हुए हलफनामा दायर किया और करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करा ली। रेप आरोपी बाबा के पास जब पैसा आ गया तो वह बड़वन चौराहे पर मकान लिया और वहां पर सत्यलोक आश्रम चलाने लगा। आश्रम के अंदर बाबा सत्संग के नाम पर साध्वियों से रेप करता रहा। दिसम्बर 2017 में दो साध्वियों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं कराया होता तो न जाने आज भी कितनी लड़कियों की इज्जत उस आश्रम में लुटती रही।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के करोड़पति दलित के घर भोजन के लिए बिछा ग्रीन कार्पेट, स्वाति सिंह ने बनायी रोटियां, देखें वीडियो