31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेकिंग के बहाने युवती का लिया फोन नंबर, फिर भेजने लगा गंदे मैसेज, अब तक 14 पर केस, दारोगा गिरफ्तार

बस्ती जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 22 Mar 2021, 8:04 PM IST

basti1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बस्ती. सदर कोतवाली के पोखर भिटवा गांव में एसआई दीपक सिंह और पीड़िता रोशनी (काल्पनिक नाम) प्रकरण में एडीजी की जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पहले आरोपी एसआई दीपक सिंह और कोतवाल निलंबित हुए, फिर एसपी को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर 14 पुलिस और राजस्व कर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गये हैं। आरोपित एसआई दीपक सिंह, शहर कोतवाल राम पाल यादव, एसआई राजन सिंग पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा लेखपाल शालिनी सिंह और कानूनगो सतीश के पर भी मुकदमे दर्ज किये गये हैं। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम में शामिल रहे आरक्षी संजय, दीक्षा, नीलम,आलोक,पवन,अवधेश समेत 2-3 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लॉकडाउन में एसआई ने पीड़िता का ले लिया था नंबर
आरोप है कि एसआई दीपक सिंह ने लॉकडाउन में पीड़िता का मोबाइल नम्बर मास्क चेकिंग के दौरान ले लिया था। उसके बाद से वह पीड़िता के मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने लगा और कॉल करने लगा। लड़की के इनकार के बाद एसआई ने उस पर और परिजनों पर मुकदमों की बौछार कर दी। देखते ही देखते लड़की और परिजनों पर 8 मुकदमे दर्ज हो गए। एसआई दीपक सिंह की पीड़िता ने एसपी से शिकायत की और जांच में दीपक सिंह को क्लीन चिट दे दी गई। इस के बाद गुस्साए दरोगा ने थाने की मिलीभगत से उस पर इतने मुकदमे दर्ज करवा दिए जिससे उस का पूरा परिवार तबाह हो गया। पीड़िता ने जब शासन से इंसाफ की गुहार लगाई तो अब इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : लड़की से फोन पर गंदी बात करने वाले दरोगा पर नरमी दिखाने पर एसपी हटाए गए

Report- सतीश श्रीवास्तव