
रिपोर्ट:-सतीश श्रीवास्तव
बस्ती. उम्र के जिस पड़ाव में एक बुजुर्ग व्यक्ति को सुकून व राहत की जिंदगी चाहिए होती है, यदि उसी पड़ाव में उसे भीषण धूप में धरने पर बैठना पड़े तो फिर सिस्टम से किसी का भी विश्वास उठ जायेगा। यूपी में सरकार तो बदल गयी है लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली में परिवर्तन नहीं हुआ। तहसील अधिकारियों की टालमटोल से नाराज होकर एक 70 साल के बुजुर्ग ने जब परिसर में ही धरना देना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों की नींद टूटी और अधीनस्थो को मौके पर भेज कर बुजुर्ग की समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिलाया।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक का विवादित बयान, ममता बनर्जी को सुपर्णखा व राहुल गांधी को रावण बताया
शिवगिरी (70) काफी दिनों से अपनी जमीन के प्रकरण को लेकर तहसील का चक्कर लगा रहे थे। शिवगिरी को अपना नाम खतौनी पर चढ़ाना था इसलिए लिए वह विभागों के चक्कर लगा रहे थे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। बुजुर्ग ने पहले तहसीलदार, लेखपाल व एसडीएम के यहां पर गुहार लगायी थी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने बुजुर्ग की बेबसी को नहीं समझा और समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं किया। बुजुर्ग की आयु अधिक है इसलिए जवान लोगों की तरह वह दौड़-भाग करने में असमर्थ थे। काफी समय तक कार्यालयों का चक्कर लगाने के बाद भी जब काम नहीं हुआ तो उनके सब्र का बांध टूट गया। शिवगिरी ने तहसील में ही धरना देना शुरू कर दिया। इस भीषण धूप में एक पल भी खड़ा होना मुश्किल होता है लेकिन बुजुर्ग ने सिस्टम से लडऩे के लिए कड़ी धूप की भी परवाह नहीं की। धरना देते हुए तीन घंटे का समय बीत गया था लेकिन कुर्सी मिलने के गुरुर में बैठ अधिकारियों ने बुजुर्ग की परवाह नहीं की। इसके बाद जैसे ही मीडिया के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो अधिकारियों को लगा कि अब मामला फंस सकता है इसके बाद अधिकारियों ने अधीनस्थों को भेज कर बुजुर्ग की समस्या के समाधान के लिए काम शुरू करने का आश्वासन दिया है जिसके बाद जाकर बुजुर्ग ने अपना अंादोलन खत्म किया।
यह भी पढ़े:-ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन को टैंकर के पीछे बदलना पड़ा कपड़ा, कारण जानकर रह जायेंगे दंग