20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
सत्संग के नाम लड़कियों से दुष्कर्म करता था ये बाबा, ऐसे खुला राज
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Basti / Videos / सत्संग के नाम लड़कियों से दुष्कर्म करता था ये बाबा, ऐसे खुला राज

सत्संग के नाम लड़कियों से दुष्कर्म करता था ये बाबा, ऐसे खुला राज

2009 से बाबा के चंगुल में हैं ये लड़कियां
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 20 Dec 2017, 10:50 AM IST

बस्ती. देश में आश्रम की आड़ में मासूम लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला थम नहीं रहा है। आज भी लड़कियां बाबाओं के भक्ति के नाम पर रेप का शिकार हो रहीं हैं। ताजा मामला यूपी के बस्ती जिले का है जहां एक बाबा के खिलाफ दो लड़कियों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सत्संग के नाम पर उन्हें आश्रम में लाया जाता है और बाबा उनके साथ दुष्कर्म करता है। आरोप है कि बाबा लड़कियों का शोषण कर उन्हें बंधक बना कर रखता है। बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े वन चौराहे के पास सत्यलोक आश्रम रिलीजियस ट्रस्ट का एक आश्रम संचालित होता है। जिसके महंत बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद हैं। इस ट्रस्ट की देश में कई शाखाएं हैं। बाबा सच्चिदानंद घूम-घूम कर सत्संग करते हैं, लेकिन सत्संग की आड़ में बाबा के काले कारनामों को उनके ही आश्रम की चार भक्तो ने उजागर कर दिया है।

 

छत्तीसगढ़ से लाई गई थीं लड़कियों
2009 में बाबा के चेले छत्तीसगढ़ से दो लड़कियों को बहला-फुसला कर बाबा के आश्रम में लाए थे। आरोप है कि बाबा ने उन्हें बहला फुसलाकर अपने वश में कर लिया था। उनके दिमाग पर जीवन कल्याण करने के लिये बाबा की शरण में ही रहने की बात कही। बाबा ने इन बातों को लड़कियों के दिमाग में इस तरह भर दीं कि लड़कियां चाहकर भी इसका विरोध नहीं कर सकीं।

 

बंधक बनाकर करता था रेप
इसके बाद बाबा की सबसे चहेती बाई ने लड़कियों को बाबा के पास भेजा, जहां बाबा सच्चिदानंद ने उनके साथ रेप किया। कुछ दिनों बाद पीड़ित लड़कियों को बाबा की इस पूरी असलियत का पता चला। पीड़ित लड़कियों ने आरोप लगाया कि जब वे लोग बाबा का विरोध करती थीं तो उनके साथ मारपीट की जाती थी और कई दिनों तक भूखा रखा जाता था। किसी तरह पीड़ित लड़कियां बाबा के चंगुल से निकल कर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत की। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल आश्रम पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाबा के आश्रम पहुंची, लेकिन बाबा सच्चिदानंद आश्रम से गायब मिले। इसके बाद पुलिस ने आश्रम संचालक धर्मराज को पकड़ लिया और पूछताछ कर रही है।