10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
बीजेपी के इस सहयोगी दल ने फिर दिखाया बागी तेवर, कहा हमें किया जा रहा उपेक्षित
Play video

बीजेपी के इस सहयोगी दल ने फिर दिखाया बागी तेवर, कहा हमें किया जा रहा उपेक्षित

सुभासपा को उपेक्षित किया गया तो 2019 में बीजेपी को परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 7 Sep 2018, 4:58 PM IST

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर में जखनिया विधायक त्रिवेणी राम ने बीजेपी सरकार और जिला प्रशासन पर सुभासपा को उपेक्षित करने का आरोप लगाया है। कहा कि शासन और जिला प्रशासन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि समग्र विकास योजना के तहत प्रदेश के चयनित गांवों का विकास कराया जाना है। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों से शासन द्वारा 10-10 गांवो की सूची मांगी गई थी। जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र गांवों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को देनी थी और जिला प्रशासन द्वारा चयनित गांवों की सूची को तैयार कर शासन को भेजने का काम करना था। उसके बाद समग्र विकास योजना के तहत चयनित गांवों का विकास कार्य कराया जाएगा।

 


समग्र विकास योजना के तहत मलिन बस्ती, शहीद गांव और जिले की सीमावर्ती गांवों को शामिल किया गया गया है। लेकिन भाजपा के सहयोगी दल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया विधायक ने शासन और जिला प्रशासन पर उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समग्र विकास योजना के तहत मेरे द्वारा 10 गांवों का चयन कर सूची जिलाधिकारी को दी गई थी। लेकिन जो सूची तैयार की गई है उनमें मेरे द्वारा दिये गए 10 गांवों में से एक भी गांव को नहीं रखा गया है।

 

समग्र विकास योजना के तहत मलिन बस्ती, शहीद गांव और जिले के तटवर्ती गांवों को शामिल करना था। जिसमें मैन ऐसे ही गांवों को रखा था। लेकिन जो सूची तैयार की गई है। उनमें से कई अम्बेडकर गांव व लोहिया गांव को शामिल किया गया है । इस सम्बंध में जानकारी जिलाधिकारी से मिला गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ये सूची शासन स्तर से आई हुई है इसमें मेरे द्वारा कुछ भी नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि आपके द्वारा दी गयी सूची का मिलान किया जाएगा और जो सम्भव होगा मेरे द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने इशारों- इशारों में जिले के भाजपा नेताओं का षड्यंत्र बताया और कहा कि समय आने पर नाम का भी खुलासा किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि इसी तरह सुभासपा को उपेक्षित किया गया तो 2019 में बीजेपी को परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। कहा कि इस संबंध में मैने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से भी बात की है उन्ही के कहने पर आज प्रेस मीटिंग की है।
By-Alok Tripathi