27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
नशे में धुत ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरातफरी, देखें वीडियो
Play video

नशे में धुत ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरातफरी, देखें वीडियो

घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हडिया चौराहे की है, बेकाबू ट्रक ने बीएमडब्यू सहित आधा दर्जन वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी।
Google source verification

बस्ती. जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रविवार को नशे में धुत ट्रक ड्राईवर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, हादसे में कई लोगों को चोटें आई है, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हडिया चौराहे की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार चौराहे के पास सड़क के किनारे कतार मे कई वाहन खड़ी थी, तभी शराब पीकर ट्रक चला रहे चालक से ट्रक बेकाबू हो गई और बीएमडब्यू सहित आधा दर्जन वाहनो में जोरदार टक्कर मार दी। ग़नीमत रही कि इस घटना मे कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, मगर कुछ लोगो को हल्की चोटें आई हैं।

 

घटना के बाद गुस्साये लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकडकर जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची डॉयल 100 पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

BY- SATISH SRIVASTAVA

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश