30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में फंसे लोगों को वापस लाएगी मोदी सरकार : केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बस्ती में कहा कि अफगानिस्तान में फंसे 100-150 लोगों का भी प्रयास किया जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 17 Aug 2021, 3:37 PM IST

Union Minister Pankaj Choudhary statement over afganistan

अफगानिस्तान में फंसे लोगों को वापस लाएगी मोदी सरकार : केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

बस्ती. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीय लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार वापस लाएगी। दो दिवसीय दौरे पर बस्ती पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहाकि विदेशों में जब-जब संकट आया है, मोदी सरकार ने भारत के नागरिकों को सुरक्षित लाने काम किया है। कहा कि कोरोना काल में 61 लाख लोग विदेशों में फंसे थे, जिनको वहां से लाने का काम मोदी सरकार ने किया है। अब अफगानिस्तान में फंसे 100-150 लोगों का भी प्रयास किया जा रहा है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहाकि कोविड काल में भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता एक मिनट भी नहीं बैठे। निरंतर जनता की सेवा में लगे रहे। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री जनता के बीच में जाएंगे और उन्हें अपना परिचय देंगे। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और भारत सरकार की व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहाकि केवल ट्विटर पर ट्वीट करने से कुछ नहीं होने वाला है।


यह भी पढ़ें : बढ़ती महंगाई व पेट्रोल-डीजल के दामों पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक, जानें- क्या कहा