5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
बस्ती में लूटा जा रहा है गरीबों का राशन, विरोध करने पर कोटेदार ने युवक को पीट-पीट कर किया बेहोश
Play video

बस्ती में लूटा जा रहा है गरीबों का राशन, विरोध करने पर कोटेदार ने युवक को पीट-पीट कर किया बेहोश

पुलिस ने पीड़ित के परिजन की तहरीर पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
Google source verification

बस्ती. जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अरिजानीपुर गांव में राशन लेने गये एक गरीब को कोटेदार ने पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। आसपास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत के देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अरिजानीपुर के कोटेदार गोकुल यादव की दुकान पर उसी गांव के नरेन्द्र 26 अगस्त को खाद्यान्न लेने पहुंचा था। तभी दंबग कोटेदार अपने साथियों के साथ मिलकर नरेन्द्र कुमार को मारने पीटने लगे और कहने लगे की तुम मेरे कोटे की दुकान का शिकायत करोगे। हम तुमको राशन नही देंगे। इतना ही नहीं कोटेदार ने कहा कि जहां चाहो वहां शिकायत करो और जिससे चाहो उससे फोन करावा लो, जब तक आसपास के लो। बात बढ़ी तो लोगों ने मिलकर गरीब को इस कदर पीटा की वो बेहोश हो गया। बाद में पुलिस घायल को अस्पताल आई। जहां हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित के परिजन की तहरीर पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। लेकिन अभी तक कोटेदार की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। वहीं गांव के लोगों का आरोप है की मनमानी तरीके से कोटेदार राशन देता है और कभी कभी तो कई महीनों तक राशन बांटता ही नही है। कोटेदार दंबगई के चलते गरीबों के हक पर डाका डाल रहा है और स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से यह सारा खेल हो रहा है।

 

BY- SATISH SRIVASTAVA

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश