हाथ न लगाएं - मुहांसों में प्रॉपेनो बेक्टर एक्ने बैक्टीरिया होते हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए इन्हें बार-बार हाथ न लगाएं। क्योंकि बार-बार छूने के बाद जिस भी जगह हाथ लगता है संक्रमण वहां भी फैलकर परेशानी बढ़ाता है। इससे बचने व संक्रमण रोकने के लिए चेहरे को मॉइश्चराइज करें, तनाव से दूर रहें और बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी क्रीम न लगाएं।