- लोहे की कड़ाही में एक कटोरी मेहंदी पाउडर, 2 बड़े चम्मच चाय का पानी, 2 चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच दही( curd ) , शिकाकाई ( shikakai ) और रीठा पाउडर ( reetha power ) , एक अंडा, आधा चम्मच नारियल तेल और थोड़ा कत्था मिलाएं। इस पेस्ट को रातभर भिगोने के बाद सुबह बालों में दो घंटे लगाएं। सूखने पर बिना शैंपू के सिर्फ पानी से धो लें।