22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद मिनटाें में झुरियां मिटाकर चेहरा चमका देगी 5 रूपए की ये चीज

चेहरे की रंगत निखारने आैर बालाें काे सेहतमंद बनाने के लिए पुराने से समय से ही इस चीज का उपयाेग किया जाता
2 min read
Google source verification
multani mitti for beauty

चंद मिनटाें में झुरियां मिटाकर चेहरा चमका देगी 5 रूपए की ये चीज

चेहरे की रंगत निखारनी हाे, त्वचा को चमकदार बनाना हाे या लहलहाते सेहतमंद बालाें की देखभाल हो इन सब कामाें के लिए अकेली मुल्तानी मिट्टी ही काफी है। मुल्तानी मिट्टी नेचुरल कंडीशनर भी है और ब्लीच भी। ये सौन्दर्य निखारने का सबसे सस्ता घरेलू नुस्खा है। आइए आज जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के कुछ खास ब्यूटी टिप्स के बारे में जो आपकी खूबसूरती को ओर ज्यादा निखार देंगे।

- आधा चम्मच संतरे का रस लेकर उसमें 4-5 बूंद नींबू का रस, आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर कर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसे चेहरे पर लगा कर 15-20 मिनट तक रखें। इसके बाद पानी से इसे धो दें। यह तैलीय त्वचा का सबसे अच्छा उपाय है।

- मुंहासों की समस्या से परेशान लोगों के लिए तो मुल्तानी मिट्टी सबसे कारगर इलाज है, क्योंकि मुल्तानी मिट्टी चेहरे का तेल सोख लेती है, जिससे मुहांसे सूख जाते हैं।


- अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो काजू को रात भर दूध में भिगो दें और सुबह बारीक पीसकर इसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद की कुछ बूंदें मिलाकर स्क्रब करें।

- आधा चम्मच संतरे का रस लेकर उसमें 4-5 बूंद नींबू का रस, आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर कर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसे चेहरे पर लगा कर 15-20 मिनट तक रखें। इसके बाद पानी से इसे धो दें। यह तैलीय त्वचा का सबसे अच्छा उपाय है।

- तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी में दही और पुदीने की पत्तियों का पाउडर मिला कर उसे आधे घंटे तक रखा रहने दें, फिर अच्छे से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर हल्के गर्म पानी से धो दें। यह तैलीय त्वचा को चिकनाई रहित रखने का कारगर नुस्खा है।

- मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरे पानी में भिगो दें। दो घन्टे बाद जब मुल्तानी मिट्टी पूरी तरह घुल जाए तो इस घोल को सूखे बालों में लगा कर हल्के हाथ से बालों को रगड़े। पाँच मिनट तक ऐसा ही करें। सर्दियाें में गुनगुने पानी से सिर को धो लें। बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।

- मुल्‍तानी मिट्टी और शहद से बना पैक त्‍वचा से तेल को कम करने और त्‍वचा को हल्‍का टोन करने में उत्‍तम होता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्‍मच मुल्‍तानी मिट्टी, 2 चम्‍मच शहद और गुलाब जल की कुछ बूंदों को मिलाकर पेस्‍ट बना लें। फिर इसे 20 मिनट लगाने के बाद धो लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।