यदि कुछ और आजमाना चाहते हैं, तो 2 चम्मच चन्दन का पाउडर लें उसमें टमाटर को मेश कर रस निकाल लें, इसमें खीरे का भी रस निकाल कर अच्छे से घोल लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो पेस्ट को हाथों और पैरों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इस पेस्ट को पानी से धो लें। यदि इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार प्रयोग करेंगे तो त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा, हाथ-पैर साफ-सुथरा दिखने लगेंगे।