17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है कपूर

पेटदर्द होने पर कपूर, अजवायन और पिपरमेंट को शर्बत में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

May 16, 2019

cinnamomum-camphora-is-beneficial-for-skin-related-problems

पेटदर्द होने पर कपूर, अजवायन और पिपरमेंट को शर्बत में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं में कपूर को नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करना असरदार है। शरीर के किसी हिस्से में खरोंच, घाव या जलने पर कपूर को पानी में घोलकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। यह जलन को कम कर ठंडक पहुंचाता है।

पेटदर्द होने पर कपूर, अजवायन और पिपरमेंट को शर्बत में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
सर्दी-जुकाम व फेफड़े संबंधी रोगों में कपूर सूंघने से फायदा होता है।
फटी एड़ियों के उपचार के लिए कपूर बेहतरीन दवा है। गुनगुने पानी में कपूर मिलाएं। इस पानी में पैर डालकर 15 से 20 मिनट बैठने से फटी एड़ियों की समस्या मेंं आराम मिलता है।

त्वचा पर लाल चकत्ते से राहत के लिए कपूर को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
बालों के झड़ने पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम हो जाता है। रूसी होने पर भी यह तेल कारगर है।

जोड़ों में दर्द होने पर कपूर के तेल की मालिश राहत पहुंचाती है। यह गठिया के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है साथ ही मांसपेशियों के दर्द से राहत देने में कारगर है।