28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: इस दिवाली के लिए ऐसे करें अपनी स्किन को तैयार

दिवाली आते ही ठंड की शुरुवात हो जाती है । ऐसे में दिवाली के समय अपनी स्किन में ग्लो बनाए रखने के लिए आपको कुछ खास तैयारियां करनी पड़ती है । तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं। कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स जो दिवाली के लिए आपके स्किन को तैयार करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 1 Nov 2021, 8:38 PM IST

इस दिवाली के लिए ऐसे करें अपनी स्किन को तैयार

Diwali skin care tips

नई दिल्ली। दिवाली में कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन सबसे अच्छी दिखे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस साल की दिवाली से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे असरदार स्किन केयर जो दिवाली के दिन आपके स्किन में चार चांद लगा देंगे। शुरुआत की ठंड में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। आज एक आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे तीन आसान टिप्स जिन्हें दिवाली से तीन-चार दिन पहले फॉलो करके आप आ सकते हैं नेचुरल ग्लोइंग स्किन।

1.स्किन को करें एक्सफोलिएट
दिवाली से दो दिन पहले ही आपको अपने स्किन को स्क्रब की साहायता से एक्सफोलियट कर लेना है। ऐसा करने से आपके स्किन पर जमा पड़ी हुई सारे डेड स्किन सेल निकलकर हट जाएंगे।


2.हमेशा अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखे

दिवाली शुरू होते ही हल्की हल्की ठंड भी आने लगती है । ऐसे में आपको अपने स्किन को हमेशा हाइड्रेटेड रखना चाहिए। ध्यान रखें कि ठंड का सीधा असर आपकी स्किन पर ना हो। यह आपके ग्लो को खत्म कर देगा । इसलिए अपने स्क्रीन को भरपूर हाइड्रेशन दें।

3.दिवाली के दिन लगाए बेसन का फेस पैक

दिवाली के दिन सोने जैसी चमक के लिए आप बेसन में हल्दी शहद और गुलाब का जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें । अब इस फेस पैक को गर्म पानी की मदद से साफ कर ले आपके चेहरे पर बिल्कुल साफ और दिवाली वाली चमक आ जाएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।