26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आँखों को सेहतमंद रखने के लिए 3-4 बार करें ये एक्सरसाइज

आंखें हमारे शरीर का बहुत नाजुक अंग हैं, साथ ही दुनिया देखने-समझने का अहम जरिया हैं
less than 1 minute read
Google source verification
eye care

आँखों को सेहतमंद रखने के लिए 3-4 बार करें ये एक्सरसाइज

आंखें हमारे शरीर का बहुत नाजुक अंग हैं। साथ ही दुनिया देखने-समझने का अहम जरिया हैं। इसलिए इनकी देखभाल बेहद सावधानी पूर्वक करें। आइए जानते हैं इन्हें सेहतमंद रखने की कुछ खास एक्सरसाइज के बारे में :-

- आंखों को किसी भी परेशानी से दूर रखने के लिए दिन में तीन से चार बार इनकी एक्सरसाइज करें। इसके लिए आंखों को दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे व क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज घुमाएं।

- यदि आंखों के भीतरी हिस्से में अक्सर दर्द रहे या किरकिरापन लगे तो डॉक्टर को दिखाएं। बगैर परामर्श किसी ड्रॉप आदि का इस्तेमाल न करें।

- कभी-कभी आंखों के अंदरूनी भाग में फुंसी हो जाती है। इसे गुहेरी भी कहा जाता है। ऐसे में इसे बिना छुए आंखों की सावधानीपूर्वक सफाई करें व इसे अपने आप ठीक होने दें। परेशानी बढ़े तो विशेषज्ञ से सलाह लें।

- यदि कम्प्यूटर पर लगातार काम करते हैं तो एंटी ग्लेयर चश्मे का प्रयोग करें। इसके अलावा थोड़ी-थोड़ी देर में आंखों पर ठंडे पानी की छींटें मारें।

- यदि धूल-मिट्टी चली जाए तो आंखों में खुजली या किरकिरापन लगता है व आंखें लाल हो जाती हैं। इन्हें मसलने के बजाय साफ ठंडे पानी के छींटे मारें।

- कई बार सूरज की तेज रोशनी के कारण इनमें जलन या दर्द महसूस होता है। इससे बचने के लिए सनग्लास का उपयोग करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।