चने से वजन व शुगर कंट्रोल -
भीगे हुए काले चने में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना ५० ग्राम भीगे चने खाने के कई फायदे हैं। इनमें काफी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस होते हैं। ये खून साफ करने के साथ वजन भी नियंत्रित रखते हैं। यदि किसी को शुगर की प्रॉब्लम है, तो रोज सुबह 25 ग्राम भीगे हुए काले चने खा सकते हैं। भीगा चना चबाने से पेट सम्बंधी रोग जैसे कब्ज और दर्द जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।