17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंहासों की समस्या पैदा कर सकते हैं फूड सप्लीमेंट्स

अक्सर बॉडी बिल्डिंग के दौरान फूड सप्लीमेंट्स लेने वाले पुरुषों में खासकर पीठ व सीने पर मुंहासों की समस्या देखी जाती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 17 Aug 2019, 1:31 PM IST

acne problem

मुंहासों की समस्या पैदा कर सकते हैं फूड सप्लीमेंट्स

अक्सर बॉडी बिल्डिंग के दौरान फूड सप्लीमेंट्स लेने वाले पुरुषों में खासकर पीठ व सीने पर मुंहासों की समस्या देखी जाती है। आइए जानें इसका कारण व इलाज :-

ऐसे होता असर :
हमारे शरीर के बाल, नाखून व त्वचा पर प्रोटीन व बायोटीन नामक विटामिन होता है। बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट्स में मौजूद एक्स्ट्रा प्रोटीन त्वचा के नेचुरल ऑयल को बढ़ाकर रोमछिद्र को बंद कर देता है। इसी कारण मुंहासे उभरने लगते हैं।
- इन सप्लीमेंट्स में यदि प्रोटीन के साथ स्टेरॉएड्स भी मिला होता है तो मुंहासों की आशंका बढ़ जाती है।
- स्टेरॉएड से होने वाले मुंहासे का एक अलग प्रकार होता है जो कई मामलों में गंभीर रूप ले लेता है।

डाइटीशियन की सलाह जरूरी:
बॉडी बिल्डिंग के दौरान या किसी भी कारण से कोई भी फूड सप्लीमेंट ले रहे हैं तो उससे पहले डाइटीशियन की सलाह जरूर लें। कारण हर व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन की मात्रा की जरूरत अलग होना और जितना प्रोटीन ले रहे हैं उसका उसी तरह इस्तेमाल होना अहम है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।