29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Beauty / बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो करें ये घरेलू उपाय

बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो करें ये घरेलू उपाय

जानिए कुछ घरेलू नुस्खे जो आपके काम आएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 5 Nov 2020, 10:46 PM IST

बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो करें ये घरेलू उपाय

बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो करें ये घरेलू उपाय

बालों का झड़ना (Hair Fall problem) एक आम समस्या बन गई है। आप बालों को झड़ने से रोकने के उपाय या इलाज करने में जितनी देरी करेंगे, उतनी ही तेजी से बाल झड़ती जाएगी। असमय बाल झड़ने से लोग अपनी उम्र से ज्यादा उम्र के नजर आने लगते हैं, बालों का झड़ना जब थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ने लगता है तो गंजेपन की नौबत आ जाती है। गंजेपन की अवस्था आने से पहले बालों का झड़ना रोकने के लिए घरेलू नुस्ख़ों का आजमाने से सही परिणाम मिलता है। जानिए कुछ घरेलू नुस्खे जो आपके काम आएंगे।

घरेलू उपाय-
मेथी के चूर्ण में एलोवेरा और पानी मिलाकर लेप को बालों पर 15-20 मिनट लगाकर बालों को धो लें। ये लेप नियमित करने से फायदा होगा। डैंड्रफ से निजात पाने के लिए नीम के तेल में कर्पूर मिलाकर सिर की मसाज करें। दही व नींबू के पेस्ट से सिर की मसाज करें और फिर उसे धूल लें। इसी तरह रीठा और शिकाकाई से बालों को धोना ठीक रहता है। गीले बालों में तेल लगाने से बचना चाहिए। रात को सोते वक्त मसाज करने से बाल स्वस्थ रहते हैं। असंतुलित आहार योजना, गलत जीवनशैली, आनुवांशिकता यानि हेरीडियेटरी, दवाओं के दुष्प्रभाव से भी बाल झड़ने लगते हैं

भृंगराज रसायन, भृंगराज चूर्ण, आंवला चूर्ण, मिश्री, काली तिल को पीसकर सुबह-शाम रोजाना पांच ग्राम पानी के साथ खाने पर बाल झडना बंद हो जाते हैं। तनाव की वजह से बाल झड़ रहे है तो सिर के ऊपर तेल व दूध की धारा छोड़ने से लाभ होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।