इसलिए गिरते हैं बाल ( Hair Fall Causes )
खराब दिनचर्या यानी समय पर न उठना व सोना, अधिक तनाव लेना, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा प्रयोग जैसी आदि कारण हैं। इसके अलावा बालों की जरूरत के अनुसार विटामिन्स, प्रोटीन व मिनरल्स की पूर्ति न होना या हार्मोन्स में गड़बड़ी, खून की कमी और पीसीओडी भी प्रमुख वजह हैं।इसके अलावा लंबे समय तक तेज धूप के सपंर्क में रहने से पराबैंगनी किरणें बालों को डैमेज करती हैं। धूप या ज्यादा तापमान के एक्सपोजर से बाल दो मुंहे और बेजान हो जाते हैं। महिलाओं में भी हार्मोन में बदलाव या थायरॉयड की समस्या से गंजेपन ( Hair Fall Problem ) की शिकायत होती है।