स्किनकेयर रूटीन का पालन करें
सर्दियों में त्वचा को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने स्किनकेयर रूटीन का पालन नियमित तौर पर करें। चेहरे को दिन में दो बार साफ करें, एक बार सुबह और एक बार रात में सोने से पहले। इसके बाद चेहरे पर किसी लाइट मॉश्च्यूराइजर को अप्लाई करना न भूलें, इससे चेहरे की नमीं सर्दियों में भी बरकरार रहेगी, अगर रात का वक्त हो तो बिस्तर पर जाने से पहले हेवी मॉश्च्यूराइजर का उपयोग करें। ऐसा हल्के भीगे चेहरे पर ही करें क्योंकि इससे त्वचा मॉश्च्यूराइजर को अच्छे से सोखती है।