फेशियल हेयर या चेहरे के बालों से हर कोई छुटकारा पाना चाहता है। वैक्सिंग और थ्रेडिंग से इन्हें हटाया तो जा सकता है, लेकिन कुछ समय बाद ये फिर वापस आ जाते हैं। लंबे समय तक इन्हें दूर रखने के लिए घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे ही ज्यादा कारगर होते हैं और तो और इन उपायों से इनका ग्रोथ भी काफी कम हो जाता है। चेहरे से बालों को हटाने के लिए चंदन का उबटन सबसे प्रभावी है। इन्हें घर पर ही आसानी से बनाकर उपयोग में लाया जा सकता है। ज्यादातर चीजें आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी। जानिए घरेलू उपचार, जिनके इस्तेमाल से चेहरे के बालों को आसानी से हटाया जा सकता है।