17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन चीजों को खाने से सुधरेगी बालों की सेहत

खराब जीवनशैली और जो भी चीजें व्यक्ति भोजन में लेता है उसका सीधा असर उसके बालों के विकास पर पड़ता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 1 Sep 2019, 4:31 PM IST

इन चीजों को खाने से सुधरेगी बालों की सेहत

खराब जीवनशैली और जो भी चीजें व्यक्ति भोजन में लेता है उसका सीधा असर उसके बालों के विकास पर पड़ता है।

बालों से जुड़ी समस्या आम हो गई हैं। खासतौर पर युवाओं में बाल झड़ने, बाल सफेद होने, डेंड्रफ होने जैसे परेशानियां ज्यादा होती हैं। खराब जीवनशैली और जो भी चीजें व्यक्ति भोजन में लेता है उसका सीधा असर उसके बालों के विकास पर पड़ता है।

आयुर्वेद में कई चीजें बालों की सेहत के लिए अहम है। जैसे सुबह के समय काले तिल व भृंगराज को चबाकर खाने से बालों के झड़ने की समस्या में लाभ होता है। नियमित रूप से भृंगराजादि तेल जैसे अन्य औषधीय तेलों से सिर की मालिश जरूरी है। हैडमसाज का सही तरीका अंगुलियों के पोरों से सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर तेल लगाकर मालिश करना है। फिर गर्म पानी में तौलिए को डुबोकर व निचोड़कर बालों पर बांधें। यह तरीका हेयरफॉल में लाभ देगा।

भोजन में अंकुरित अनाज (चने, मूंग और मोंठ) खाएं। बादाम और अखरोट रोजाना खाने चाहिए। मुनक्के को दूध में उबालकर भी खाएं, इससे भी बाल मजबूत होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।