31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: लिप्स को ठंड में सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखने के घरेलू नुस्खे

सर्दियों में लिप्स का सूखना आम बात होता है। ऐसे में हमें अपने लिप्स का खास ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ऐसा दार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें करके आप अपने होठों को हमेशा हाइड्रेटेड रख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 1 Nov 2021, 5:03 PM IST

लिप्स को ठंड में सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखने के घरेलू नुस्खे

lips care in winter for chapped lips

नई दिल्ली। सर्दियों में पानी की कमी के कारण होठ फटे-फटे और खुरदरे हो जाते हैं। अगर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए तो होठों पर पपड़ियां पड़ने लगती हैं, जिसमें से खून निकलने लगता है। बालों और स्किन की तरह लिप्स का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। आंखों के बाद होंठ ही आपकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। ऐसे में गुलाबी होंठ उसमें चार-चांद लगा सकते हैं.
आइए जानें आप कैसे रख सकते हैं अपने लिप्स का खास ख्याल।

एक लिप बाम हमेशा रखें अपने पास

जैसा कि आप जानते है ठंड के मौसम में होठों के सूखने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आपको हमेशा अपने लिप्स को हाइड्रेटेड रखने के लिए लिप बाम अपने साथ रखना चाहिए।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें
ठंड में हम पानी पीना कम कर देते हैं। जिसका असर हमारे होठों पर दिखता है। ऐसे में अगर आपको ठंड में पानी नहीं पिया जाता है । तो उसे थोड़ा गर्म करके पिए । लेकिन कोशिश करें कि दिन में 3 से 4 लीटर पानी अवश्य पिए।

स्क्रब का यूज़ करें
ठंड के मौसम में अपने होठों को समय-समय पर एक्सफोलिएट करें ।आप चीनी और शहद को मिलाकर अपने होंठ पर रब करके उनका स्क्रब कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।