27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑयल पुलिंग से सेहतमंद रहेंगे आपके दांत

मुंह में छाले, बार-बार गला सूखना व लार कम बनने की समस्या में यह थैरेपी लाभकारी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 17 Mar 2019, 7:19 PM IST

oil pulling in mouth

ऑयल पुलिंग से सेहतमंद रहेंगे आपके दांत

मुंह में तेल भरकर कुल्ला करना ऑयल पुलिंग कहलाता है। यह वर्षों पुरानी आयुर्वेदिक थैरेपी है। इसका प्रयोग सामान्य रूप से कोई भी व्यक्ति कर सकता है। इसे 5-15 मिनट तक किया जा सकता है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। विशेषज्ञों का मानना है कि दांतों व मसूड़ों की सेहत के लिए यह थैरेपी बेहतर विकल्प है।

फायदा :
मुंह में छाले, बार-बार गला सूखना व लार कम बनने की समस्या में यह थैरेपी लाभकारी है। इसके अलावा इससे झांइयां व आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या दूर होती है और चेहरे की चमक बढ़ती है।

ये तेल उपयोगी :
इसके लिए सामान्यत: नारियल के तेल का प्रयोग किया जाता है। सरसों व तिल के तेल को भी प्रयोग में ले सकते हैं। ध्यान रहे कि तिल के तेल का प्रयोग गर्मियों में न करें क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इससे शरीर में गर्मी बढ़ने से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।

ध्यान रहे : इसे सुबह के समय खाली पेट करना अच्छा होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।