स्टेरॉयड का प्रयोग भी कारण -
शुरुआती स्टेज यानी जिस समय त्वचा के लाल होने (लीनिया रूब्रा) में इलाज करने से ज्यादा लाभ होता है। यदि इसका रंग सफेद हो चुका हो यानी लीनिया अल्बा में बदल चुका हो, तो ठीक होने में समय लगता है। डर्मेटोलॉजिस्ट इस अवस्था में ट्रेटीनोइन क्रीम रात में और विटामिन-ई, सेरामाइड व एलोवेरा मिश्रित क्रीम को दिन में लगाने की सलाह देते हैं। अनेक प्रकार के लेजर ट्रीटमेंट (जैसे- पल्स्ड डाइ लेजर, एनडी वाइएजी लेजर, फे्रक्शनल सीओटू लेजर) को आईपीएल मशीन, रेडियो फ्रिक्वेंसी मशीन से स्ट्रेच मार्क्स हटाने में 50 फीसदी से ज्यादा कारगर माना गया है।