17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

banana benefits: बालों और त्वचा की खूबसूरती के लिए केले का एेसे करें इस्तेमाल

banana benefits: केले का इस्तेमाल त्वचा और बालों को सुंदर और सेहतमंद बनाने में भी किया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 14 Jul 2019, 3:17 PM IST

use-of-bananas-for-the-beauty-of-hair-and-skin

केले का इस्तेमाल त्वचा और बालों को सुंदर और सेहतमंद बनाने में भी किया जाता है।

Banana benefits: केला एक ऐसा फल है जो न सिर्फ शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति करता है बल्कि यह एक नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट भी है। केले का इस्तेमाल त्वचा और बालों को सुंदर और सेहतमंद बनाने में भी किया जाता है। केले के नियमित सेवन से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा भी मिलती है।

दूर होती झुर्रियां : एक पका हुआ केला लेकर मसल लीजिए। इसमें एक चम्मच शहद और 5-6 बूंद जैतून तेल डालकर अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 30-40 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से झुर्रियां कम होने के साथ चेहरे की चमक बढ़ती है।

चमकदार बाल : एक पके केले को काट लें। इसमें एक छोटा चम्मच शहद, 1 चम्मच दही और 2 चम्मच दूध मिलाकर मिक्सी में पीस लें। इसे बालों पर लगाएं। 30 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें। सप्ताह में ऐसा 1-2 बार करने से बालों की चमक बढ़ती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।