एक्सफोलिएट न करें
आमतौर पर एक्सफोलिएट करने से स्किन को अच्छे से साफ़ करने में काफी हद तक सहायता कर सकता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखने कि जरूरत होती है कि एक्सफोलिएट का इस्तेमाल ज्यादा करने से आपकी त्वचा खराब, बेजान और रूखी भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि सर्दियों के सीजन में इसे अवॉयड करें। जितना हो सके उतना कम करें या जरूरत पड़ने पर ही एक्सफोलिएट करें। वहीं विंटर्स के सीजन में ऐसे प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें जो आपके त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायता करे।