17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Benefits of Baby Oil: जाने बेबी ऑयल के फायदे

क्या आप जानते हैं बेबी ऑयल ना सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी काफी गुणकारी है । ये आप की सुंदरता में निखार ला सकता है । आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से बेबी ऑयल का प्रयोग आप अपने ब्यूटी बेनिफिट्स के लिए कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 27 Oct 2021, 11:12 AM IST

Beauty Benefits of Baby Oil: जाने बेबी ऑयल के फायदे

Beauty Benefits of Baby Oil

नई दिल्ली। बेबी ऑयल को यदि आप अब तक केवल बच्चो का तेल समझ रहे हैं । तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती है। बीवी और मैं आपकी स्किन को निखारने के कई सारे गुण छुपे हैं साथ ही यह आपके कई सारे ब्यूटी ट्रिक में भी काम आ सकता है।
जिस तरह से बच्चों की नाजुक त्वचा पर ये ऑयल कमाल का असर दिखाता है, उसी तरह से आपकी कोमल त्वचा के लिए भी बेबी ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता है। बेबी ऑयल का आपके स्किन पर कई प्रकार से इस्तिमाल किया जा सकता है। आइए आपको बेबी ऑयल के फायदे से अवगत करवाएं। बेबी ऑयल में अन्य तेलों की तरह सुगंध नहीं होती और इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

स्ट्रेच मार्क्स पर असरदार
अगर आपको शरीर के किसी भी हिस्से में स्‍ट्रेच मार्क्‍स हो गए हैं, तो बेबी ऑयल से नियमित मसाज से वे धीरे-धीरे हल्के होने लगते है।


बेबी ऑयल का करें बाथ ऑयल की तरह इस्तेमाल
आप चाहें तो बेबी ऑयल को बाथ ऑयल की तरह भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपके पसंद के परफ्यूम की कुछ बूंदे ¼ कप बेबी ऑयल में डालें और इसे मिक्स करके नहाने के पानी में मिला लें। अब इस पानी से नहाएं। आप पूरा दिन फ्रेश फील करेगें।

मेकअप रिमूवर
अगर आपका मेकअप रिमूवर खत्म हो गया है तो बेबी ऑयल आपकी मदद कर सकता है। बस थोड़े से कॉटन पर बेबी ऑयल के तीन चार बूंद को डालें और इससे अपने फेस को वाइफ कर ले। यह एक ही बार में आपके फेस से सारा मेकअप निकाल देगा । साथ ही यह फेस को मर्सराइज भी करेगा।