
Benefit of coconut oil in winter
नई दिल्ली। नारियल तेल में कई सारे गुण होते हैं इसमें विटामिन ए ई और सी पाया जाता है। नारियल तेल आपके चेहरे से लेकर बालों तक में चमक लाने के लिए कारगर है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं। किस प्रकार नारियल तेल की सहायता से सर्दियों की आप की कई सारी समस्याएं हल हो जाएंगे। सर्दियों में त्वचा पर लगाने के लिए यदि आपको घर में कोई अन्य तेल ना मिले तो नारियल तेल का प्रयोग करें। सरसों तेल के प्रयोग करने से आपकी त्वचा में कालापन आ सकता है ।परंतु नारियल तेल में मौजूद गुणों से आपकी त्वचा में और निखार आएगा यह बहुत लाइट होता है सरसों तेल थोड़ा सा गाना होता है आप नारियल तेल से अपने चेहरे का मसाज करें और फिर इसे पूरी तरीके से धोकर साफ कर ले।
चेहरे के मसाज के लिए
यदि सर्दियों में आपके स्किन को ज्यादा फटने की समस्या है। तो नारियल तेल आपके लिए एक वरदान है। आप रात में सोते समय नारियल तेल से अपने चेहरे पर और बाकी स्किन पर मसाज करें और सुबह उठ कर नहा ले। इसके बाद आपको ज्यादा हाइड्रेशन की भी जरूरत नहीं होगी। और आपका स्किन खिला खिला और ताजा महसूस करेगा।
फटे होठों के लिए भी नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है
2 बूंद नारियल तेल लेकर आप रात में सोते समय अपने होठों की भी मसाज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके होंठ पर नमी बनी रहेगी। आप चाहे तो नारियल तेल में चीनी के कुछ दाने मिक्स करके अपने लिप्स का स्क्रब भी कर सकते हैं।
बालों को देख गुनगुने नारियल तेल का मसाज
सर्दी के मौसम में आपके बालों को खास देखभाल की जरूरत है। ऐसे में आप अपने बालों को हल्के गर्म नारियल तेल से 15 मिनट तक मसाज करें। और फिर स्टीम दे । ऐसा करने से आपके बालों में नई ताजगी आएगी और बाल तेजी से बढ़ेंगे।
Updated on:
27 Oct 2021 05:10 pm
Published on:
27 Oct 2021 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
