1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Onion Juice Benefits: बालों में प्याज का रस लगाने से दूर होती है कई समस्याएं, बालों को बनाता है मजबूत

Onion Juice Benefits: प्याज का रस बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि बालों में प्याज का रस लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। बालों में प्याज का रस लगाने से बालों को मजबूती मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 5 Sep 2022, 5:16 PM IST

Onion Juice Benefits: बालों में प्याज का रस लगाने से दूर होती है कई समस्याएं, बालों को बनाता है मजबूत

Benefits of applying onion juice on hair

Onion Juice Benefits: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से बालों की समस्या होना एक आम बात है। ऐसे में प्याज का रस लगाना बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बालों में प्याज का रस लगाने से बालों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। प्याज का रस के सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो बालों आवश्यक पोषण देता है और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। बालों में प्याज का रस लगाने से बाल मजबूत होते हैं। साथ ही प्याज का रस बालों की ग्रोथ अच्छी करने में मदद करता है। इसके अलावा ये समय से पहले होने वाले सफेद बालों से बचाव करने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं बालों में प्याज का रस लगाने से मिलने वाले फायदे के बारे में

बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे

बालों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
बालों को मजबूत बनाने के लिए प्याज का रस बालों में लगाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज में सल्फर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को आवश्यक पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाकर टूटने से बचाता है। ऐसे में प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: आइब्रो को घना बनाने में मदद करता है ये तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

बालों की ग्रोथ में फायदेमंद
बालों की ग्रोथ के लिए प्याज का रस बालों में लगाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। प्याज का रस बालों की ग्रोथ अच्छी करने में मदद करता है। क्योंकि प्याज में मौजूद पोषक तत्व में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने में असरदार होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।

सफेद बालों से बचाने में फायदेमंद
आज के समय में समय से पहले बालों का सफेद हो जाना एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज में कैटलस नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो बालों को सफेद होने से रोकता है, साथ ही बालों को जड़ों से काला भी बनाता है।
यह भी पढ़े: बालों से लेकर स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है, मोगरे का फूल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।