नई दिल्ली। हर घर के किचन में पाए जाने वाला बेसन यूं तो खाने-पीने की सामग्री है। परंतु इसमें मौजूद विटामिंन की वजह से यह आपके बालों के लिए और चेहरे के लिए रामबाण है । एक बेसन के प्रयोग से आप अपने चेहरे से लेकर बालों तक में चमक ला सकते हैं और इनकी सुंदरता में निखार ला सकते हैं । आज हम आपको बेसन के गुणों से अवगत करवाएंगे और आपको इसके उपयोग के बारे में भी बताएंगे । ताकि आप भी बेसन के लाभ को उठा सकें और अपने रूखे बालों से लेकर बेजान त्वचा तक को चमकदार बना सकें।