नई दिल्ली। Curry Leaves Face Pack Benefits: आज के दौर में कील-मुंहासे, झुर्रियों आदि त्वचा समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम बहुत से तरीके अपनाते हैं। लोगों द्वारा दी गई तरह-तरह की सलाह को सुनकर हम ना जाने क्या-क्या उपयोग करने लगते हैं। कई बार कुछ रसायन युक्त उत्पादों के इस्तेमाल के कारण हमारी त्वचा समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं। तो इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने और सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि उपाय आपके घर में ही है। और यह उपाय है करी पत्ता। जी हां, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे बेहतरीन गुणों से युक्त करी पत्ता हमारी त्वचा के लिए बहुत गुणकारी माना गया है। तो आइए जानते हैं कि इससे बने फेस पैक द्वारा हम कैसे चेहरे की रंगत निखार सकते हैं: