17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: शहद बहुत सी बीमारियों में है कारगर औषधि, नियमित सेवन से सेहत को मिलता है सुरक्षा कवच

Beauty Tips: पुदीने को पीसकर इसका रस निकाल लें। एक चम्मच रस को शहद के साथ लेने से आराम मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 28 Aug 2021, 11:45 PM IST

beauty tips

Beauty Tips: अमरीका के शोधकर्ताओं ने पाया है कि शहद में प्रचुर मात्रा में एंटीबायोटिक तत्व मौजूद होते हैं, जो न केवल कटी-फटी त्वचा एवं घावों को शीघ्र भरते हैं बल्कि किसी भी प्रकार के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने में सक्षम हैं। इसे खाने से इम्यून क्षमता में वृद्धि होती है। इजरायल में फेफड़े और अल्सर के इलाज के लिए शहद का खूब प्रयोग किया जाता है।

उल्टी: पुदीने को पीसकर इसका रस निकाल लें। एक चम्मच रस को शहद के साथ लेने से आराम मिलेगा।

कब्ज: टमाटर के एक कप रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से कब्ज नहीं रहती।

मुंह के छाले: एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी में मिलाकर कुल्ला करें, छालों से राहत मिलेगी। ऐसा दिन में दो बार करें।

एनर्जी: दूध में शहद मिलाकर पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है।

Read More: रोजाना 2 चम्मच अलसी का सेवन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

हार्ट अटैक से बचाता है अखरोट: जो लोग हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं वे अपने खाने में अखरोट को शामिल कर सकते हैं। यह खून में कोलेस्ट्रॉल के दुष्प्रभाव को कम कर रक्त धमनियों को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। 50 ग्राम अखरोट में 4 ग्राम सेचुरेटेड फैट होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा 3 फैटी एसिड और अल्फा लिनोलिक एसिड भी पाया जाता है। ये सभी तत्व कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं।

Read More: शरीर का सुरक्षा कवच तैयार करने के लिए जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय

गाजर के फेस मास्क से निखरें: गाजर सुंदरता निखारती है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे ग्लूकोज, विटामिन ए, सी, डी, ई, के और कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर की त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं। गाजर को कद्दूकस कर फेस मास्क की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन के त्वचा के घावों को जल्दी भर देता है। हड्डियों को मजबूत बनाने का काम विटामिन डी करता है। विटामिन ए स्किन को ग्लो व टाइट बनाता है, जिससे जल्दी झुर्रियां नहीं होतीं। गाजर में बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल देती है। यह हृदय रोगों में भी फायदेमंद है।

Read More: रोजाना 2 चम्मच अलसी का सेवन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद