21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saliva on Pimples : पिंपल्स पर थूक लगाने की सलाह क्यों दे रहीं तमन्ना? जानिए ये नुस्खा कितना सेफ

Saliva on Pimples : एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में पिंपल्स हटाने के लिए सुबह की थूक लगाने का अजीब स्किन हैक शेयर किया। लेकिन क्या यह तरीका वाकई असरदार है? जानिए इस वायरल टिप के पीछे की सच्चाई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Aug 05, 2025

Saliva on Pimples

Saliva on Pimples (photo- freepik)

Saliva on Pimples : तमन्ना भाटिया अपनी बेजोड़ खूबसूरती और चमकदार स्किन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो पिंपल्स और स्किन ब्रेकआउट से बचने के लिए सुबह उठते ही अपना थूक चेहरे पर लगाती हैं। उनके मुताबिक, ये नुस्खा सालों से उनके लिए कारगर रहा है। लेकिन सवाल ये है कि क्या इसमें कोई सच्चाई है या ये बस एक और झूठा नुस्खा है? आइए जानते हैं।

लोग ऐसा क्यों मानते हैं?

कुछ लोगों का मानना है कि थूक में ऐसे एंजाइम और प्रोटीन होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं और सूजन कम कर सकते हैं। इसलिए अगर थूक को पिंपल्स पर लगाया जाए, तो वो जल्दी ठीक हो सकते हैं। लेकिन ये बात सिर्फ मान्यता है, इसका कोई ठोस वैज्ञानिक आधार नहीं है।

थूक लगाने से क्या हो सकता है नुकसान?

लोग मानते हैं कि थूक साफ होता है, लेकिन इसमें कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस होते हैं।

थूक में मौजूद एसिड और एंजाइम्स स्किन की नमी छीन सकते हैं और जलन या खुजली पैदा कर सकते हैं।

अगर स्किन पहले से ही ब्रेकआउट या दाने से परेशान है, तो थूक लगाने से इंफेक्शन बढ़ सकता है।

बच्चों को जो ‘ड्रूल रैश’ होता है, वो इसी कारण से होता है। ज्यादा थूक से स्किन लाल और रूखी हो जाती है।

क्या थूक में कोई फायदा होता है?

थूक में थोड़ी बहुत एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाली) खासियत हो सकती है, लेकिन वो सिर्फ मुंह के अंदर काम करती है। चेहरे की स्किन पर इसका कोई ठोस असर नहीं देखा गया है।

लोग और क्या-क्या लगाते हैं?

कई लोग पिंपल पर नीम, टूथपेस्ट, हल्दी, सिरका जैसे घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन जब इनसे राहत नहीं मिलती, तब अंत में डॉक्टर के पास ही जाना पड़ता है।

पिंपल्स का सही इलाज क्या है?

पिंपल्स और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। वो आपकी स्किन के हिसाब से दवा और क्रीम बताएंगे, जो वाकई असरदार होंगी।