29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए करें ये छोटे और बेहद आसान से उपाय, यहां पढ़ें

Beauty Tips in Hindi: उम्र का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। उम्र बढऩे के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में त्वचा का कसाव घटने से वह ढीली पड़ जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 19 Aug 2021, 11:38 PM IST

health news

Beauty Tips in Hindi: उम्र का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। उम्र बढऩे के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में त्वचा का कसाव घटने से वह ढीली पड़ जाती है। इसे सैगिंग कहते हैं। यह इस बात का संकेत है कि त्वचा की मांसपेशियां लचीलापन खो रही हैं। त्वचा की सही देखभाल से उम्र के दिखने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

खूब पानी पीएं

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, महिलाओं को रोजाना 2-7 लीटर व पुरुषों को 3-7 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे त्वचा को पोषण मिलने के साथ कसावट बनी रहेगी।

तेज धूप से बचें

लंबे समय तक सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में रहने से त्वचा की नमी घटने के साथ कसाव कम होता है। सूर्य की पराबैंगनी किरणों में अधिक वक्त रहने से त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ता है। धूप में निकलें तो सनग्लास व सनस्क्रीन लगाएं।

Read More: जोड़ों की समस्या में समय पर करवा लें इलाज, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

हैल्दी फूड्स लें

विटामिन वाले खाद्य पदार्थ भोजन में लें। फल, सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज व वनस्पति तेल में विटामिन-सी, ई, ए, बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन-'के' होते हैं। इनमें खनिज लवण (मिनरल्स) तांबा और जिंक भी है। साथ ही महत्त्वपूर्ण फैटी एसिड है, जो त्वचा को युवा बनाता है। ब्रोकली, फूलगोभी, पालक, लहसुन, पत्तेदार साग व जैतून अलसी और सूरजमुखी के तेल समेत मछली और अंडे लेने से उम्र के दुष्प्रभाव से त्वचा को बचाते हैं।

नियमित कसरत करें

कसरत तन-मन को चुस्त-दुरुस्त रखती है। हल्का भार उठाने वाली कसरत से मांसपेशियां बनने के साथ उनमें कसाव आता है। वजन कम करने कोशिश में भारी वजन उठाने वाली कसरत न करें।

Read More: पानी की कमी से शरीर में होती है ये गंभीर बीमारी, यहां पढ़ें

निष्क्रियता से बचें

उम्र बढऩा नेचुरल प्रकिया है, इसकी चिंता न करें और क्रियाशील बने रहें। नि:संदेह सक्रियता और व्यस्तता उम्र के अनुरूप होनी चाहिए लेकिन निष्क्रियता से बचना सबके लिए जरूरी है।