
White Hair Home Remedie
White Hair Home Remedie: सफेद बालों की समस्या अब सिर्फ उम्रदराज लोगों की ही नहीं रह गई है, बल्कि कम उम्र में भी लोग इसका शिकार हो रहे हैं। अगर आप भी अपने सफेद बालों को लेकर परेशान हैं और नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो सरसों का तेल आपके लिए एक बेहतरीन समाधान हो सकता है। इसे कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से न सिर्फ सफेद बालों की समस्या कम होगी, बल्कि आपके बाल घने और मजबूत भी बनेंगे। आइए जानते हैं, इन 3 खास चीजों के बारे में जिसे सरसों तेल में लगाने से आपके बाल कालें और मजबूत बने रह सकते हैं।
अगर आप सफेद बालों से परेशान हैं तो सरसों का तेल और मेथी दाने (Mustard Oil And Fenugreek Seeds) का मिक्सचर आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। मेथी दाने में मौजूद प्रोटीन और आयरन बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं और सफेद बालों को नेचुरल काला बनाए रखते हैं। यह नुस्खा बालों की जड़ों को मजबूत करने में भी मदद करता है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप आधा कप सरसों के तेल में 2 चम्मच मेथी दाना डाल लें।
उसके बाद इसे धीमी आंच पर गर्म कर लें, जब तक मेथी का रंग गहरा न हो जाए।
ठंडा होने पर इसे छान लें और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगा लें और एक घंटे बाद शैंपू से धो लें।
इस नुस्खे को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
आंवला बालों के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। यह न केवल सफेद बालों को काला बनाता है, बल्कि बालों को झड़ने से भी रोकता है। सरसों के तेल और आंवला का मिश्रण (Mustard Oil and Amla) बालों को पोषण देकर उनकी मजबूती बढ़ाने में मदद करता है।
इसके लिए आप 2 चम्मच आंवला पाउडर को आधा कप सरसों के तेल में मिला लें।
कुछ देर बाद इसे हल्का गर्म करें और ठंडा होने पर अच्छे से बालों में लगाएं।
इसे 1-2 घंटे तक लगाकर रखें और फिर शैंपू से धो लें।
करी पत्ता बालों के लिए अमृत समान माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स सफेद बालों की समस्या को दूर करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। सरसों का तेल और करी पत्ते का मिश्रण (Mustard Oil and Curry Leaves) आपके बालों की खोई चमक भी वापस ला सकता हैं।
इसके लिए सबसे पहले आप एक कप सरसों के तेल में 10-15 करी पत्ते डालें।
धीमी आंच पर इसे तब तक गर्म कर लें, जब तक पत्तों का रंग न बदल जाए।
ठंडा होने पर तेल को छानकर जड़ों में हल्के हाथ से मसाज करें और इसे रातभर बालों में लगाकर रखें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
28 Jan 2025 04:21 pm
Published on:
28 Jan 2025 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
