
Winter Beauty Care Tips For Skin, Hair And Nails
नई दिल्ली। Winter Beauty Tips: हममें से बहुत से लोगों को सर्दी का मौसम बेहद पसंद होता है। सर्दी के कपड़े, खाना और भी कई चीजें हैं जो इस मौसम को खुशनुमा और खास बनाती हैं। लेकिन जिस तरह से यह मौसम हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है, वह बहुत बुरा लगता है। हम सभी जानते हैं कि सर्दियां अकेले नहीं आती बल्कि अपने साथ खुरदरी, बेजान त्वचा, फटे होंठ, भंगुर नाखून और बाल भी साथ लेकर आती है। और जब हम ऐसा महसूस करते हैं तो लगता है कि उस समय हमें एक उष्णकटिबंधीय स्थान पर जाने की सख्त जरूरत है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे सर्दियों के मौसम में भी आप अपनी त्वचा बाल और नाखूनों को सुरक्षित रख सकते हैं...
1. हाथ धोने में सुधार करें
हालांकि यह चीज किसी विशेष मौसम पर निर्भर नहीं करती। वैसे तो हाथ धोना और स्वच्छता बनाए रखना एक अच्छी आदत है, परंतु विशेषज्ञ कहते हैं कि बार-बार हाथ धोने और साबुन के इस्तेमाल से नाखूनों तथा हाथों में अतिरिक्त सूखापन आ सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि जब आप अपने हाथ धोएं, तो उसके बाद हैंड मॉइस्चराइजर लगाने के बारे में भी सचेत रहें।
2. शॉवर का समय
सर्दियों में गरमागरम और भाप से भरे पानी से नहाना या लंबे समय तक शॉवर के नीचे खड़े रहना किसी नहीं पसंद होता। ठीक है, आपको पसंद होगा लेकिन आपकी त्वचा को नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार, बहुत देर तक शॉवर लेने से त्वचा सूख जाती है तथा करीबन 10 मिनट के लिए गर्म पानी में स्नान करने का सुझाव दिया जाता है। लंबे समय तक स्नान करने के कारण आपकी त्वचा स्नान करने से पहले की तुलना में ज्यादा डिहाइड्रेट हो सकती है। गर्म पानी गुनगुने पानी की तुलना में त्वचा से उसके तेल को तेजी से निकाल देता है।
3. कठोर साबुन से बचें
कठोर साबुन या डिटर्जेंट आपकी त्वचा से तेल निकालकर उसको शुष्क बना सकते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि कहीं आप ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे, जिनमें अल्कोहल या अत्यधिक खुशबू हो, जैसे कि डिओडोरेंट बार या एंटीबैक्टीरियल साबुन। इसके स्थान पर उन उत्पादों की तलाश करें, जो त्वचा की देखभाल करें तथा जिनमें मॉइस्चराइज़र या अतिरिक्त तेल और वसा शामिल हों। आप माइल्ड या सुगंध मुक्त उत्पादों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उत्पाद जितना अधिक मॉइस्चराइजिंग होगा, आपकी त्वचा के लिए उतना ही अच्छा होगा।
4. खूब सारा मॉइस्चराइज़ करें
जब आप मॉइस्चराइजर लगाते हैं तो यह आपकी त्वचा पर एक सील बना देता है, जिससे नमी बाहर न निकल पाए। विशेषकर सर्दियों जैसे शुष्क वातावरण में, तो आपकी त्वचा तेजी से नमी खोकर रूखी-सूखी हो जाती है, इसलिए जरूरी है कि आप सही ढंग से और लगातार मॉइस्चराइज़ लगाएं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि, सर्दियों में लोशन के बजाय क्रीम का उपयोग अधिक अच्छा रहता है, क्योंकि लोशन आमतौर पर हल्के होते हैं, जो हमारी त्वचा को शुष्क होने से बचाने के लिए ज्यादा अच्छे ढंग से बैरियर की तरह काम नहीं कर पाते। जबकि क्रीम थोड़ी मोटी परत बनाती है, इसलिए वे अधिक मॉइस्चराइज़ करती हैं। इसके अतिरिक्त मॉइश्चराइज करने का समय भी महत्वपूर्ण है। वास्तव में हमें शॉवर से बाहर निकलने के ठीक बाद मॉइस्चराइजिंग करना चाहिए, क्योंकि उस वक्त बचा में नमी होती है। इसलिए बेहतर होगा कि उस वक्त मॉइश्चराइज करके आप उस नमी को अपनी त्वचा में बंद कर लें।
5. पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल
सर्दियों में अक्सर लोग भंगुर नाखूनों की शिकायत करते हैं। जबकि पूरे शरीर की मॉइस्चराइजिंग स्वस्थ नाखूनों को बनाए रखने में मदद कर सकती है। वैसे आप एक आसान काम यह कर सकते हैं कि, पेट्रोलियम जैली को अपने हाथों तथा विशेषकर नाखूनों के आसपास जहां आपके क्यूटिकल्स हैं, वहां लगाएं। और उसी तरह मॉइस्चराइज़ करें जैसे आप अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करते हैं। फटे होंठों के लिए भी पेट्रोलियम जैली काफी कारगर है। जिसे आप सोने से पहले अपने होठों पर लगा सकते हैं।
Updated on:
28 Oct 2021 09:49 pm
Published on:
28 Oct 2021 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
