5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में यहां माता को चढ़ाई 151 फीट लम्बी चुनरी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 18 Oct 2018, 1:30 PM IST

rajasthan news

प्रदेश में यहां माता को चढ़ाई 151 फीट लम्बी चुनरी

अजमेर. ब्यावर में नवरात्र के अवसर पर शहर में विभिन्न जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं रात्रि जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है। नवमी के अवसर पर शहर में कई जगह मंदिरों में जागरण के आयोजन हुए। गहलोत कॉलोनी वासियों ने गुरुवार को 151 फीट लम्बी चुनरी सातों बायासा मंदिर में चढ़ाई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसी प्रकार श्री ज्वालामुखी नवरात्र संघ की ओर से 31वीं बार ध्वज चढ़ाने की परम्परा निभाई गई।

संघ के सदस्यों ने अजमेर रोड से आठ किमी दूर स्थित ज्वालामुखी माता मंदिर डूंगरी में पदयात्रा के जरिए ध्वज चढ़ाया। कार्यक्रम संयोजक हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब 24 फीट ऊंचे ध्वज को हर वर्ष डूंगरी माता मंदिर पर जाकर चढ़ाया जाता है। पदयात्रा अजमेर रोड से शुरू होकर सतपुलिया, भगत चौराहा, छावनी मार्ग होते हुए डूंगरी पहुंची। मार्ग में कई जगह पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर सुभाष चौधरी, अनिल भोजक, चेतन शर्मा, नोरतमल चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।